कुशीनगर। एक सप्ताह बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज सखवनिया गांव के लोगों ने बुधवार को कसया विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर एक्सईएन का घेराव किया। करीब दो घंटे तक वहां जमा रहे लोग जल्दी ट्रांसफार्मर बदलवाने के आश्वासन पर शांत हुए।
घेराव कर रहे लोगों का कहना था कि एक सप्ताह पहले जले ट्रांसफार्मर की सूचना तत्काल बिजली विभाग के अफसरों को दी गई थी। तब से कई बार बात हो चुकी है, लेकिन ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित है। बिजली नहीं आने से इस प्रचंड गर्मी में लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, एक्सईएन जब लोगों को ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने का आश्वासन दिया तब लोगों ने घेराव बंद किया।
घेराव करने वालों में संजीव गुप्ता, अमरनाथ पटेल, उमापति सिंह, मोहन सिंह, ज्ञान सिंह, नेबूलाल गुप्ता, विश्वंभर पांडेय, प्रीतम पटेल, अशोक शर्मा, त्रिलोकी, गोधन, आकाश पटेल आदि शामिल रहे।