फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 40 साल का विवाद चार घंटे में सुलझा

Sun, 10 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। डीएम के निर्देश पर दवनहा गांव में दो पक्षों में लगभग 40 साल से चल रहा बंजर भूमि का मामला शनिवार को सुलझा लिया गया। इसी के साथ भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण को साफ करा दिया गया। इससे आने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा गांव में देवेंद्र सिंह और हरेराम सिंह के बीच लगभग (40) से अधिक समय से बंजर भूमि पर अतिक्रमण का विवाद चल रहा था। इससे अनेक लोग प्रभावित थे और यह विवाद लगातार गहराता जा रहा था। इसे लेकर काफी अरसे से दोनों पक्ष आपस में फंसे हुए थे और इस विवाद का समाधान नहीं हो रहा था। यह मामला जब डीएम तक पहुंचा तो इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एसडीएम तमकुहीराज को इस मामले को सुलझाने का निर्देश दिया था। उसी क्रम में शनिवार को एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, सीओ जयंत यादव, सेवरही के एसएचओ विनय कुमार सिंह सहित हल्का लेखपाल दिव्या श्रीवास्तव,अश्वनी राय,जयंत गुप्ता, राणाप्रताप सिंह अन्य लेखपाल व भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा और घंटों मशक्कत के बाद दोनों पक्षों आपसी सहमति बन जाने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से अवैध अतिक्रमण को साफ करा दिया गया। इस तरह वर्षो से चला आ रहा विवाद के इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्ष की सहमति से यह विवाद सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें