फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुश्ती में 40 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दांव

Sat, 09 Sep 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोटवा बाजार क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें कुशीनगर के अलावा अन्य कई जिलों के 40 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कुश्ती को संबोधित करते खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि कुश्ती भारत की पुरातन खेल विधा है। इसका संरक्षण करना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी के साथ कुशीनगर केसरी बच्चन यादव एवं बिहार के पहलवान सत्तन के बीच हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। इन दोनों पहलवानों की बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। इसके बाद पनियरा के बजरंग ने पडरौना के सिंटू को, मठिया के परमेश्वर ने बभनौली के अमित को पटखनी दी। इसी तरह बगहां के सुनील और बिमिलेश के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। इस तरह कुश्ती में 40 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दांव आजमाए। सभी विजेता पहलवानों को आयोजक की तरफ से पुरस्कृत किया गया। अंत में आयोजक बीरेंद्र यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कुश्ती का संचालन दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान अजय गोविंद राव शिशु, डबलू सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, अवधेश गौंड़, मजीद अंसारी, हरिंद्र शर्मा, योगेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें