आग से चार झोपड़ियां जलीं
टेकुआटार (कुशीनगर)। सेमरी गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से एक-एक कर चार लोगों की झोपड़ियां जल गईं। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी झुलस गई। गांववालों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
इस गांव के बिकाऊ पटेल, रामजीत पटेल, रामकृत पटेल और छोटेलाल पटेल के घर के सभी लोग बुधवार को खेत में कार्य करने गए थे। दोपहर में रामजीत पटेल के घर से धुआं उठते देख लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक लोग आग बुझाई, तब तक एक भैंस झुलस गई। इसके अलावा साइकिल, अनाज, कपड़े, नकदी जल गए। (संवाद)