फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के बाद भी नहीं हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के बाद भी नहीं हुई खरीदारी
विज्ञापन

विद्यालय की जांच में मिली अनियमितता
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। बीईओ विजय कुमार गुप्ता ने बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की जांच की। इस दौरान भेड़िहारी गांव के प्राथमिक विद्यालय अहिरौली नवीन में रंगाई पुताई, खेलकूद के सामान व फर्नीचर की खरीदारी नहीं होने का मामला उजागर हुआ। बीईओ ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंचल वर्मा का कहना है कि सहायक अध्यापक रामशीष प्रजापति को 25 हजार रुपये रंगाई पुताई व खेलकूद के सामान की खरीदारी के लिए चेक दिया गया है। जबकि न तो विद्यालय भवन की रंगाई पुताई हुई है और न ही खेलकूद का कोई सामान ही खरीदा गया है। विद्यालय में वर्तमान सत्र में कुल 66 बच्चों का नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव के लोगों ने विद्यालय में अनियमितता की शिकायत आईजीआआर एस के माध्यम से की थी। प्रकरण के जांच के बाद कई अनियमितताएं मिली हैं। कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें