फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार मेले में 38 युवाओं काे मिली नौकरी

Sun, 01 Sep 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। तीन प्राइवेट कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के आधार पर 38 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन कंपनियों के भर्ती अधिकारी शामिल हुए। रोजगार मेले में 53 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। साक्षात्कार के आधार पर 38 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनका चयन सिक्योरिटी गार्ड, एचआर, मशीन ऑपरेटर, सेल्स मैन, फील्ड लेवल आफिसर समेत अन्य पदों पर हुआ है। इस दौरान शाहनवाज आलम, अनिल कुमार, जितेंद्र जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, रामप्रवेश, प्रशांत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें