तमकुहीराज। नगर पंचायत आपके द्वार (एक पहल) के तहत आंबेडकरनगर में चौपाल का आयोजन हुआ। कस्बे के लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया गया।
चेयरमैन जेपी गुप्ता ने कहा कि कस्बे के लोगों की शिकायतों के निस्तारण में पूरी गंभीरता बरती जाएगी। उन्होंने लोगों को पेंशन, आवास और सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चौपाल में आए लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। चेयरमैन ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान वैभव राय, राहुल गोंड, कुंदन पांडेय, नीरज पटेल, अरविंद ओझा, अनिकेत राय आदि मौजूद रहे।