फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहनाई की धुन के बीच एक दूजे के हुए 37 जोड़े

विज्ञापन
सामूहिक विवाह में माैजूद नव दंपती।
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 33 हिंदू और चार मुस्लिम जोड़े समेत कुल 37 जोड़े अपने अपने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शादी की बंधन में बंधे। सभी को देर शाम घर गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 37 बारातें कस्बे के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के परिसर में पहुंची जहां कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खंड अधिकारी सुभाषचंद्र चौरसिया के नेतृत्व में समाज कल्याण और अन्य विभागों के जिम्मेदारों ने स्वागत किया। इसके बाद 33 जोड़ों को विवाह मंडप में और चार मुस्लिम जोड़ों को बगल ने बने निकाह स्थल पर ले जाया गया।
जहां हिंदू जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। शादी समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यक्रम गरीब और वंचित परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। एमएलसी रतनलाल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर संचालित यह सामूहिक विवाह योजना ने हजारों परिवारों को एक संजीवनी देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें