फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 32 उर्वरक केंद्रों की जांच, चार को नोटिस

विज्ञापन
खाद दुकान की जांच करती टीम। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
पडरौना। कृषि विभाग ने मंगलवार को अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम गठित कर जिले में अभियान चलाकर उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की। इसमें गठित टीम ने 32 दुकानों की जांच कर चार नमूने एकत्र करते हुए केंद्रों पर मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए चार दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में संचालित उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की गई है। इसके लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारी समिति की अगुवाई वाली टीम पडरौना व खड्डा, जिला उद्यान अधिकारी व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (कृषि) की अगुवाई में गठित टीम कसया व तमकुहीराज और उप कृषि निदेशक व भूमि संरक्षण अधिकारी की टीम ने कप्तानगंज व हाटा तहसील क्षेत्र में संचालित सभी तरह के उर्वरक की दुकानों की जांच की।
इस दौरान विभाग की तरफ से गठित टीम ने कुल 32 उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण कर चार विक्रेताओं को उनके बिकी केंद्र पर बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस देकर जबाब तलब किया है, जबकि जांच के दौरान संदेह के आधार पर चार उर्वरक नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एकत्र नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जबकि दिए गए नोटिस का जबाब संतोषजनक नही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें