फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने का पानी है न बैठने का बेहतर इंतजाम

विज्ञापन
पडरौना बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। नगर के सुभाष चौक स्थित रोडवेज बस स्टेशन परिसर को यात्रियों की सुविधा से विहीन क हा जाए तो गलत न होगा। परिसर में न तो बैठने का बेहतर इंतजाम है न शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था। साफ-सफाई भी बेहतर नहीं है। यहां-वहां खडे़ होकर अथवा बैठकर यात्री बसों की प्रतीक्षा करते हैं। यहां दिन भर छुट्टा पशु भ्रमण करते रहते हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय होने की वजह से सुबह से लेकर देर शाम तक यहां यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। पडरौना डिपो बनने के बाद शासन की तरफ से 20 रोडवेज और कई अनुबंधित बसों का संचालन होता है। इसके अलावा प्रदेश की अन्य डिपो की भी 100 से अधिक बसें यहां आती है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इससे परिवहन विभाग को प्रतिदिन लाखों रुपये की आय होती है, लेकिन स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। यहां यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए तीन इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाए गए है, जिसमें दूषित पानी निकलता है। इसके चलते यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है। यात्रियों को बैठने का कोई इंतजाम नही होने से बसों की प्रतीक्षा करने वाले यात्री यहां लगे पेड़ों की छांव के नीचे ही बैठ कर समय व्यतीत करते है। परिसर की साफ-सफाई समय पर नही होने से चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। यही नहीं छुट्टा पशु इधर-उधर विचरण करते रहते हैं। इसके चलते यात्रियों को बसों के इंतजार में परेशानियों का सामना करना पड़ना है। लोगों को गंभीर बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। अभी तो गर्मी कम है, लेकिन गर्मी बढ़ने पर यहां आने वाले यात्रियों की समस्याएं और बढ़ जाएगी। यात्री विजय कुमार, मदन पांडेय,राधेश्याम और शैलेंद्र ने रोडवेज प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर से आकृष्ट कराया है। समस्या दूर नहीं होने पर निकट भविष्य में दिक्कतें और भी बढ़ जाएगी। एआरएम सुभाष राय ने बताया कि बस स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं की कमी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। निर्देश मिलते ही परिसर में यात्रियों को बैठने के लिए बेंच और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें