फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम के मिशन डायरेक्टर ने डीएम को दिया जांच कराकर रिकवरी कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गबन के मामले में फंसे और नौ प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन


- पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों के खिलाफ पहले से चल रही है जांच
- प्रसूताओं के भोजन के लिए मिली रकम अपने खाते में डालने का है आरोप
- एनएचएम के मिशन निदेशक ने धनराशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते में हस्तांतरित कराने का दिया निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के खिलाफ जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि शेष नौ सीएचसी में भी गबन का मामला सामने आ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक ने डीएम को पूरे प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने गबन की गई रकम को एनएचएम के खाते में हस्तांतरित कराने का भी निर्देश दिया है।
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल और एएनएम केंद्रों पर भर्ती महिलाओं के सुबह के नाश्ते और दो वक्त के भोजन के लिए रकम आवंटित की जाती है। भोजन टेंडर या फिर प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने स्तर से बनवाने का इंतजाम करते हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर इस रकम को खर्च न कर अपने खाते में डालने का आरोप है। एनएचएम के मिशन निदेशक की और से जारी पत्र में कहा गया है कि रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव, दुदही के डॉ. अशोक कुमार पांडेय, सुकरौली के डॉ. आनंद प्रताप सिंह, मोतीचक के डॉ. सुधीर कुमार तिवारी, कप्तानगंज के डॉ. रूपेश कुमार कुशवाहा, नेबुआ नौरंगिया के डॉ. विमलेंदु भूषण, कुबेरस्थान के डॉ. शशिभूषण सिंह, तमकुहीराज के डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, हाटा के डॉ. अजय कुमार सिंह, फाजिलनगर के डॉ. मुकेश यादव, कसया के डॉ. अरुण कुमार पांडेय, तरयासुजान के डॉ. अमित राय और विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा ने वर्ष 2016 से अब तक करीब 26.25 लाख रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन

मिशन निदेशक पंकज कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टया इन चिकित्साधिकारियों के बैंक खातों के स्टेटमेंट से गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। उन्होंने तत्काल मामले की जांच कराने और गबन की गई धनराशि को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते में हस्तांतरित कराने का निदेश दिया है। साथ ही उन्होंने डीएम से एक सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को कहा है।। सीएमओ डॉक्टर हरिचरण सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन

-----------

कोट--
- पहले चरण में पांच चिकित्साधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए टीम गठित की गई थी। जांच अभी चल रही है। अन्य नौ चिकित्साधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए भी टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिशन निदेशक के साथ ही शासन को भेजी जाएगी।
- डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें