फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद भी स्कूल में नहीं शुरू हुई पढ़ाई

Tue, 10 Jul 2018 12:32 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जिले के विशुनपुुरा ब्लॉक के मनिकौरा गांव में बनकर तैयार समाजवादी अभिनव विद्यालय में अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। इसकी स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी और 2013 में इस विद्यालय के भवन का निर्माण कराकर कार्यदायी संस्था ने विभाग को हैंडओवर कर दिया था। बावजूद इसके विद्यालय में अब तक नामांकन तो दूर किसी शिक्षक की भी तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में शिक्षा के स्तर बढ़ाने और गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा गांव में तत्कालीन बसपा सरकार में मॉडल विद्यालय की स्थापना की गई। तीन करोड़ दो लाख रुपये आंवटित कर निर्माण शुरू करा दिया गया। 2013 में इस विद्यालय का भवन तैयार कर कार्यदायी संस्था ने विभाग को सौंप दिया। तब तक सूबे में सरकार बदल गई। उस समय इस विद्यालय का नाम बदलकर समाजवादी अभिनव विद्यालय कर दिया गया।
विद्यालय का भवन बनने के साथ ही क्षेत्र के लोगों में अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने की उम्मीद जगने लगी थी। लेकिन शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद भी विद्यालय में नामांकन शुरू नहीं हो सका। इस विद्यालय में आज तक न तो फर्नीचर लग पाए हैं और न ही किसी शिक्षक की तैनाती हुई है। करोड़ों की लागत से बना भवन बेकार पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें