फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस--

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान के लिए आए 429 मामलों में से 51 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

- डीएम के पास आए कुल 125 मामलों में से केवल 16 का हुआ समाधान
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मंगलावार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इनमें कुल मिलाकर 429 मामले आए, लेकिन केवल 51 मामलों का ही निस्तारण किया गया। पडरौना तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 125 मामले आए, लेकिन यहां भी राजस्व के महज 16 मामले का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका।
सदर तहसील सभागार में डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 65, पुलिस के 24, विकास के 16 और अन्य विभागों के 20 मामले आए। इसमें से राजस्व के केवल 16 मामलों को मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग को भेज कर शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया गया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार पांडेय, सीडीओ देवीदास, एसडीएम अजय प्रताप नारायण सिंह, सीएमओ डॉक्टर हरिचरन, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कसया कार्यालय के अनुसार कसया तहसील सभागार में एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें राजस्व विभाग 31, पुलिस 11, विकास के 2 और अन्य विभागों के कुल11 समेत 55 मामले आए। इसमें से राजस्व के सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीदार एसपी विश्वकर्मा, बीडीओ ध्रुव दुबे, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, पूर्ति निरीक्षक श्याम लाल यादव, विद्युत जेई राजकुमार वर्मा, श्रवण तिवारी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 17, पुलिस के 14, विकाश के 8, समाज कल्याण के 2, शिक्षा के 1 एवं अन्य से 12 समेत कुल 54 मामले आए। यहां एसडीएम त्रिभुवन की अध्यक्षत में राजस्व के 4, पुलिस के 2 समेत कुल 6 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास सिंह, एडीओ पंचायत लालचंद प्रसाद आदि मौजूद रहे। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम दिनेश कुुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 28 , पुलिस के 14, विकास के 6 और अन्य विभागों के 17 समेत कुल 65 मामले आए। इसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज का आदेश
खड्डा। ब्लॉक सभागार में एडीएम कृष्णलाल तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें आए कुल 41 मामलों में से महज 6 मामलों का ही मौके से निस्तारण कराया जा सका। इस दौरान एडीएम श्री तिवारी ने सोहरौना गांव के पंचायत भवन की भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध एसडीएम व सीओ को जांच कर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इस मामले में लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट अपलोड किए जाने की जांच कर आरोप सिद्ध होने पर निलंबित करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, एसओ खड्डा संजय मिश्रा, हनुमानगंज एसओ दिलीप कुमार पांडेय, बीडियो कार्तिकेय मिश्रा, एडीओ (पंचायत) मैनेजर सिंह, एडीओ (एसटी) राजेंद्र यादव, वन क्षेत्राधिकारी टीएन तिवारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उमाशंकर नायक आदि अधिकारी मौजूद रहे। कप्तानगंज सभागार में एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां राजस्व के 56, पुलिस के 11, स्वास्थ के 6, शिक्षा के 1 और अन्य के 14 मामले आये। इसमें से राजस्व के महज 8 मामले ही निस्तारण किए जा सके। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव, एसओ रामकोला अनिल कुमार, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें