फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पांच सूत्री मांगों को लेकर यूएनपीजी कॉलेज के छात्र सोमवार से अनशन पर बैठ गए। इसमें विज्ञान विभाग में रिक्त पड़े शिक्षक पदों पर नियुक्ति करने, छात्रसंघ चुनाव कराने व परिसर में नियमित साफ-सफाई की मांग शामिल है। आंदोलन कर रहे छात्रों ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन

इस आंदोलन के लिए छात्र संघ की ओर से कॉलेज प्रशासन व जिला प्रशासन को पहले ही ज्ञापन सौंपकर अवगत करा दिया गया था। छात्र नेताओं ने सोमवार से कॉलेज परिसर में अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन कर रहे छात्रों की मांग है कि विज्ञान संकाय में शिक्षकों के रिक्त पड़े स्थान पर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे कि बीएससी के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो। इसके अलावा कॉलेज में नियमित साफ-सफाई कराने, सभी कक्षों में पढ़ाई के दौरान जनरेटर से लाइट व पंखा चलवाने, कॉलेज के समयानुसार कर्मचारियों की उपस्थिति व छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की है। आंदोलनकारी छात्रों ने मोबाइल नंबर भी जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल के जरिए छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। सोमवार को इस पर 78 छात्रों ने अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर छात्रनेता राजन सोनी, सुनील यादव, रामलखन यादव, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर सिंह सन्नी, जयराम मिश्र, इरशाद अंसारी, एजाज अहमद, रितेश दूबे, हैप्पी शुक्ल, मनीष मद्धेशिया, तुषार श्रीवास्तव, अरूण गुप्ता, अमित सिंह, प्रिंस, छोटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें