फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 314 हेड कांस्टेबल और सिपाहियों का तबादला

Sun, 12 Oct 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तीन वर्षों से अलग-अलग थानों पर जमे 14 दरोगा को लाइन हाजिर और 15 दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद अब पिछले तीन साल से एक ही थाने में तैनात 314 पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है। इस फैसले से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। कर्मियों के बीच चर्चा जोरों पर है। स्थानांतरण की सूची में हेड कांस्टेबल और आरक्षी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे। एसपी का यह कदम कार्यक्षमता बढ़ाने और भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी जैसे मुद्दों को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने एक एक कर थाना क्षेत्रों में प्रभाव जमाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की संभावना पर अलग-अलग थानों में जमे हेड कांस्टेबल और आरक्षी सहित 314 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इसमें सबसे अधिक 36 पुलिसकर्मी पडरौना कोतवाली के हैं। इसके अलावा जटहा बाजार के 8, कुबेरस्थान के 9, तुर्कपट्टी के 12, कसया के 31, पुलिस लाइन से 19 पुलिसकर्मियों सहित 314 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से कुछ कर्मी प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आकर अनुचित गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें