फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए पनीर और खोआ के नमूने, हड़कंप

Sun, 12 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के गोला बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो सैंपल लिए। यह खबर फैलते ही क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। नगर में दोपहर बाद खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त द्वितीय प्रदीप राय के नेतृत्व में विभागीय टीम कसया पहुंची। टीम ने गोला बाजार स्थित ऐनुल अंसारी की दुकान से पनीर और खोवा के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे।
विज्ञापन

टीम के बाजार पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। जिसके कारण विभाग अन्य दुकानों से सैंपल नहीं ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें