फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रक्तदान शिविर में 311 यूनिट हुआ रक्तदान

Thu, 25 Apr 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया निरंकारी भवन में आयोजित स्वैक्षिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।
विज्ञापन
कसया। बाबा गुरुबचन सिंह की स्मृति में बुधवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। 311 यूनिट रक्तदान किया गया। संत निरंकारी मिशन की ओर से पूरे विश्व में मानव एकता दिवस मनाया जाता है। जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाबा गुरुबचन सिंह का संत निरंकारी मिशन में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने सभी धर्मों से ऊपर मानव धर्म को प्रचारित किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने किया। संत निरंकारी मिशन के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कहा गया कि प्रत्येक वर्ष संत निरंकारी मंडल द्वारा यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रक्तदान के रूप में आयोजित होता है, जो मानवता के कल्याण के लिए एक प्रशंसनीय कदम है। रक्तदान रक्तकोष बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर एवं सिटी ब्लड बैंक गोरखपुर द्वारा संग्रहित किया गया। रक्तदान के लिए 415 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमे 311 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में नीलेश यादव, मीनाक्षी मिश्रा, सीमा मैसी, अभिषेक कुमार आदि की टीम ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें