फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से चोर निकाल ले गए 300 लीटर डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक से चोर निकाल ले गए 300 लीटर डीजल
विज्ञापन

दुकानदार के शोर मचाने पर भागे बोलेरो सवार चोर
पटहेरवा/पिपरा कनक। सोमवार की रात हाईवे पर रजवटियां गांव के सामने खड़े ट्रक से बोलेरो सवार चोरों ने करीब 300 लीटर डीजल की चोरी कर ली। निकट के एक दुकानदार ने शोर मचाया तो वे भाग निकले। सूचना के बाद यूपी-100 पुलिस पहुंच गई और चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर भागने में सफल रहे।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गांव बहुपरना निवासी ट्रक चालक राकेश मिश्र गोरखपुर के गीडा से सामान लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। सोनबरसा रिलायंस पेट्रोल पर ट्रक की दोनों टंकियों में डीजल भरवाया। ट्रक रात करीब दस बजे के आसपास पटहेरवा क्षेत्र के गांव रजवटिया पहुंच कर सड़क के किनारे खड़ा कर अपने रिश्तेदार मंतोष मिश्र से मिलने उनके घर चले गए। वहीं भोजन करने लगे। इससे विलंब हो गया। उसी बीच बोलेरो सवार लोग पहुंच गए और खड़े ट्रक से डीजल निकालने लगे। उसी बीच एक दुकानदार की नींद टूटी और उसने शोर मचाना शुरू किया, उससे ट्रक में सोए खलासी की नींद टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 300 लीटर डीजल चोर उठा ले गए, लेकिन दो गैलन और ट्रक की टंकी में लगी नली मौके पर पाई गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सवार डीजल चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर भागने में कामयाब हो गए। प्रभारी एसओ रामसहाय यादव ने बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें