फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने सील किए दो अल्ट्रासाउंड सेंटर

विज्ञापन
मंसाछापर बाजार में अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कराते एसडीएम सदर रामकेश यादव। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने सील किए दो अल्ट्रासाउंड सेंटर
विज्ञापन

पडरौना। एसडीएम सदर ने मंगलवार को दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। ये दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर मानक के अनुरूप संचालित होते नहीं मिले। लिहाजा एसडीएम ने दोनों को सील करा दिया।
एसडीएम सदर ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने पडरौना नगर के कठकुइयां मोड़ के निकट सिनेमाहाल परिसर में संचालित शीतला अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। यह अल्ट्रासाउंड सेंटर अनधिकृत मिला, उसको सील करा दिया।
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रामकेश यादव ने मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे मंसाछापर बाजार में स्थित विशुनपुरा सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां सबकुछ सही मिला। इसके बाद एसडीएम और सीएचसी प्रभारी डॉक्टर उमेश सिंह मां दुर्गा अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे। सेंटर अवैध रूप से संचालित होते मिला, जिस पर एसडीएम के निर्देश पर एसओ जटहां बाजार संजय सिंह ने सेंटर को सील कर दिया। मौके पर मिली अल्ट्रासाउंड संचालिका पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, अलबत्ता विभागीय कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड संचालिका को मौके से फरार होना दिखाया गया है। अल्ट्रासाउंड सेंटर के बगल के कमरे में पैथालॉजी का संचालक फरार हो गया। वहीं विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय के पीछे संचालित हो अस्पताल पर भी एसडीएम पहुंचे, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अल्ट्रासाउंड संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन

हर अल्ट्रासाउंड पर तय था कमीशन
जटहां बाजार। एसडीएम सदर की जांच के दौरान एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने के बाद नई बात सामने आई। अल्ट्रासाउंड संचालिका ने एक रजिस्टर एसडीएम को दिखाया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी चार आशाओं का नाम लिखा मिला। संचालिका हर केस पर उन्हें तय कमीशन देने की बात बताई। संचालिका ने एसडीएम को उन आशाओं का नाम बताते हुए कहा कि हर अल्ट्रासाउंड पर कमीशन दिया जाता था। चार आशाओं पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें