फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार भेजी जा रही 720 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर भागे

Tue, 23 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पकड़ा गया वाहन। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे पर तमकुहीराज पुलिस ने तस्करी कर बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने हरिहरपुर पार्किंग के समीप खड़े एक मैजिक से 720 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी मात्रा करीब 144 लीटर बताई जा रही है। हालांकि मौके से शराब तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर हाईवे के रास्ते बिहार की ओर शराब की खेप भेजने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही तमकुहीराज कस्बा चौकी प्रभारी महेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और हाईवे पर बिहार जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई।
इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे तमकुहीराज कस्बे के हाईवे स्थित हरिहरपुर पार्किंग के पास एक संदिग्ध मैजिक वाहन खड़ा दिखाई दिया। शक होने पर जब पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की 720 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार वाहन चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें