फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हम कहीं जा रहे हैं, मरेंगे नहीं, घर लौट आएंगे.....

Wed, 28 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लापता आदित्य कुशवाहा ।संवाद
विज्ञापन
-घर से लापता हुए तीन दोस्त, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। घर से साइकिल मरम्मत कराने निकले तीन नाबालिग दोस्त लापता हो गए। 24 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चला। घर वालों को एक पत्र मिला है, जिस पर लिखा है कि हम कहीं जा रहे हैं, मरेंगे नहीं, घर लौट आएंगे, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खोटही गांव निवासी संजय कुशवाहा का 11 वर्षीय बेटा आदित्य, अवध बिहारी का 11 वर्षीय बेटा आशीष और रामायण यादव का 10 वर्षीय बेटा सन्नी यादव सोमवार को घर से आदित्य कुशवाहा की साइकिल मरम्मत कराने के लिए निकले। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। आदित्य के परिजनों को घर में एक पत्र मिला। इसमें घर वापसी की बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों और परिचितों के यहां घर वाले बालकों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को गांव वालों के साथ थाने पहुंचे घर वाले पुलिस को तहरीर देकर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूरे दिन थाने पर परिजन जमे रहे। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता बालकों की तलाश की जा रही है।

लापता आदित्य कुशवाहा ।संवाद

लापता आदित्य कुशवाहा ।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें