मोतीपाकड़ चौराहे पर दोपहर में हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। हाटा कोतवाली के मोतीपाकड़ चौराहे पर मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक मौत हो गई, जबकि किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी रामप्रवेश अपनी ससुराल हाटा कोतवाली के चतुरचक गांव में आए थे। दोपहर में घर जाने के लिए 15 वर्षीय साली चुलबुल कुमारी को बाइक से लेकर निकले। अभी वह मोतीपाकड़ श्रीकांत गांव के टोला कविलेसहा चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि हाटा की तरफ से गौरीबाजार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें 30 वर्षीय रामप्रवेश की मौत हो गई, जबकि चुलबुल घायल हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मेें चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही घर से लेकर ससुराल तक चीख-पुकार मच गई। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार चालक पर कार्रवाई होगी।