288 मिले संक्रमित, 290 स्वस्थ हुए
जिले में एक्टिव केस संख्या अब भी 1937 है
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कई दिनों बाद शनिवार को जिले में संक्रमित मिलने वालों से अधिक संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही। इस दिन 288 नए लोग इससे संक्रमित मिले, जबकि 290 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतने में सफलता पाई। हालांकि, जिले में अब भी 1937 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 3714 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 3051 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2763 निगेटिव और 288 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से 11 पडरौना से 11, सुकरौली से 17, सेवरही से 44, कुबेरस्थान से 11, तमकुही से 29, कसया से 26, फाजिलनगर से 16, खड्डा से दो, हाटा से चार, नेबुआ नौरंगिया से 10, मोतीचक से 17, रामकोला से 12, कप्तानगंज से 11, दुदही से 34 और अन्य क्षेत्रों से 32 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 5,01,504 लोगों की जांच में 14,134 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 12,014 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 93 की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1937 है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 85.63 प्रतिशत और मृत्युदर 0.65 प्रतिशत है।