फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेसिक के 28 और माध्यमिक के पांच शिक्षक हुए सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर जनपदीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बेसिक के 28 और माध्यमिक के पांच समेत कुल 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय शिक्षक के गोद में सभ्य और मजबूत समाज और राष्ट्र का विकास होता है। शिक्षक जितना क्रियाशील होंगे बच्चे भी उसी के अनुरूप क्रियात्मक होंगे। इसलिए सभी शिक्षकों को विद्यालय को अपना परिवार समझकर विद्यार्थियों में ज्ञान का संचार करना चाहिए। कार्यक्रम को डीसी मनरेगा राकेश, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य आदि ने संबोधित किया। इसके बाद जनपद स्तर पर माध्यमिक शिक्षा से विजय राय, राम स्वरूप गुप्ता, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, अजय मिश्रा और व शिक्षा विभाग के 28 शिक्षक, कस्तूरबा बालिका विद्यालय कसया के अर्चना और स्काउट गाइड से राजेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। अंत में डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें