फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान ने दी मौत की सूचना!: घर से बुलाकर ले गए, टावर के पास युवक की हत्या, मोबाइल से हुआ ये खुलासा

Sun, 31 May 2026 10:03 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

शिवधर यादव की शनिवार की रात करीब 11 बजे घर से बुलाकर गांव में टावर के पास हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार उसने किसी को अपने जाने की जानकारी नहीं दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शनिवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। 24 वर्षीय संदीप यादव को रात करीब 11 बजे घर से बुलाकर गांव में स्थित मोबाइल टावर के पास हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि रात एक बजे उसके मोबाइल से गांव के ही एक युवक को कॉल कर बताया गया कि संदीप पुलिया पर घायल अवस्था में पड़ा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बरडीहा गांव निवासी शिवधर यादव के 24 वर्षीय पुत्र संदीप यादव को शनिवार रात करीब 11 बजे कोई घर से बुलाकर ले गया। परिजनों के अनुसार संदीप ने किसी को अपने जाने की जानकारी नहीं दी थी।  रात करीब एक बजे संदीप के मोबाइल से गांव के ही एक युवक के पास कॉल आई।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने बताया कि संदीप गांव स्थित मोबाइल टावर के पास पुलिया पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो संदीप मृत मिला। सूचना पर अहिरौली बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव में किसने बुलाया और क्यों हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें