फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धक्का-मुक्की के बीच बंटा 222 बोरी यूरिया

Thu, 16 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धौरहरा समिति पर किसानों को खाद वितरण करवाते सचिव।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। बारिश के बाद धान और गन्ने की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। विशुनपुरा ब्लॉक के धौरहरा साधन सहकारी समिति पर बुधवार को सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब दस बजे से खाद का वितरण शुरू हुआ। भीड़ अधिक होने से किसानों के बीच कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। समिति के कर्मचारियों ने लाइन लगवाकर 222 बोरी का यूरिया वितरण किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि बारिश के बाद फसल में यूरिया डालना जरूरी हो गया है। ऐसे में खाद उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के कारण कई किसानों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। महिलाओं और बुजुर्ग किसानों को भी लाइन में खड़े होकर खाद लेनी पड़ी।
किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में खाद की सबसे अधिक जरूरत है। समय पर यूरिया नहीं मिलने से फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए खाद उपलब्ध होते ही किसान खरीदने के लिए समिति पहुंच रहे हैं। समिति के सचिव धनंजय पांडेय ने बताया कि 222 बोरी यूरिया का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें