फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 16 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास क्षेत्र के पचरुखिया के पकड़ी टोला में मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में अनिता देवी (45) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




यहां की अनिता देवी (45) पत्नी मुक्तिनाथ प्रसाद की मंगलवार रात तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने संतुष्टि के लिए दूसरे निजी चिकित्सक से भी जांच कराई, वहां भी महिला को मृत बताया गया। घर वाले शव घर ला रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि जहर खाने से महिला की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालात में महिला की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें