फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही किये वादे को भुल गये पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं झूठ बोल कर वोट नहीं मांगता : आरपीएन
विज्ञापन

कोतवाली रोड पर कांग्रेस की चुनावी सभा हुई
भाजपा सरकार में किसान, नौजवान व्यापारी हर वर्ग परेशान
अमर उजला ब्यूरो
पडरौना(कुशीनगर)। शुक्रवार की शाम कोतवाली रोड पर कांग्रेस की चुनावी सभा में पार्टी के प्रत्याशी आरपीएन सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर राजनीति की है और आगे भी करते रहेंगे। मैंने कभी झूठे वादे और झूठ बोल करकर वोट नहीं मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और नौजवानों से किए वायदे को पूरा करने में नाकाम रही । अपनी नाकामी को छुपाने के लिए हमारे देश के गौरवशाली सेना के जवानों के किए कार्यो को अपना कार्य बता रहें। पूर्व के लोक सभा चुनाव में खुद प्रधानमंत्री ने कुशीनगर के किसानों से वादा किया था कि उनकी पार्टी सरकार में आई तो सरकार बनने के सौ दिनों के अंदर बंद पडरौना चीनी मिल चालू कराएंगे। उन्हें सत्ता भी मिली, लेकिन पडरौना चीनी मिल नहीं चलीं। यहां किसानों से किए वायदे प्रधानमंत्री भूल गए। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। जबकि किसान का गन्ना नहीं बिक रहा है, उन्हें समय से पर्ची और भुगतान के लिए लिए परेशान होना पड़ रहा है। तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जनपद में भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री और सांसद आज तक एक ट्रेन नही चला सके। आरपीएन सिंह के सांसद रहते अमान परिवर्तन, विद्युतीकरण, सीआरपीएफ भर्ती कैंप, जिला अस्पताल में उपकरण केंद्रीय विद्यालय, रसोई गैस, बैंक समेत सड़कों का विस्तार हुआ। उनके विकास कार्यों को भाजपा के मंत्री और सांसद ने आगे बढ़ाया होता तो आज जनपद का नक्शा ही बदल गया होता। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुुमारी देवी, नंदलाल चौहान, राजकुमार सिंह, जहरुद्दीन, जयप्रकाश आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर रितेश कुशवाहा, उमा मिश्रा, समिउल्लाह, राजेंद्र अग्रवाल, इंद्रजीत चौहान, स्वामी नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें