फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा ब्लॉक के गांव कटाई भरपुरवा पहुंचे सीडीओ

Mon, 28 Jan 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
कटाई भरपुरवा गांव के समुदायिक भवन में जांच करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। सोमवार को खड्डा ब्लॉक गांव कटाई भरपुरवा का सीडीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में वित्तीय वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। ग्राम सभा में कराए गए सभी परियोजनाओं की स्थलीय जांच के लिए डीआरडीए के एई और बीडीओ को निर्देशित किया। निर्देश के बाद जिम्मेदारों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीडीओ रामसूरत पांडेय सबसे पहले गांव के सामुदायिक भवन पर पहुंचे। यहां उन्होंने भवन की गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में कराए गए वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 में सभी परियोजनाओं की पत्रावली तलब की। सीडीओ में दोनों वर्षों में समस्त परियोजनाओं की स्थलीय जांच के लिए डीआरडीए के एई केके मिश्र और बीडीओ कार्तिकेय मिश्र को निर्देशित किया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने की बात कही। सीडीओ के जाने के बाद बीडीओ और एई ने गांव में कराए गए पुलिया, नाली, इंटरलॉकिंग, चकरोड की तकनीकी जांच की। ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए पुलिया निर्माण पर लोगों ने प्रश्न चिह्न लगाया। सीडीओ रामसूरत पांडेय ने बताया कि निरीक्षण में कुछ कमियां उजागर हुई हैं। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें