फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 21 हजार ने की स्वगणना, मैप में घर लॉक करने में हो रही परेशानी

Fri, 15 May 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार तक 21,000 से अधिक लोगों ने स्वगणना का काम पूरा कर लिया है। विभागों में अधिकरी और कर्मचारी स्वगणना में व्यस्त हैं। हालांकि मैप में घर को लॉक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को ओटीपी मिलने में भी समस्या आई। बार-बार प्रयास करने के बाद सफलता मिल गई। इसमें कभी-कभी सर्वर की रफ्तार भी परेशानी का सबब बनता रहा।
विज्ञापन


स्वगणना के तहत परिवार के मुखिया को घर बैठे ऑनलाइन फार्म भरना है। फार्म में पूछे गए 34 सवालों का जवाब देना है। कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं करना है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का फार्म नहीं भरना है। परिवार के मुखिया ही फार्म में परिजनों की संख्या दर्ज करेंगे।

0

घर बैठे करें स्वगणना
विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में चल रहे स्व-गणना कर रहे एमआईएस कमलेश यादव ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी। इस दौरान परिवार के मुखिया को पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। उसके बाद 34 सवालों के जवाब भरने होंगे। ये सवाल मकान और परिवार से जुड़े हैं। कोई भी ऐसा सवाल नहीं है जो उलझाऊ हो। इस प्रक्रिया को पूरी करने पर 11 अंकों का एक आईडी मिल जाएगी। जब 22 मई के बाद जनगणना कर्मी पहंचेंगे,तो उन्हें यह आईडी देनी होगी। जनगणना कर्मी भरी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद उसे ओके कर देंगे।
विज्ञापन


0

गलत तथ्य भरा तो घबराएं नहीं, प्रगणक करे देंगे संशोधन

स्वगणना में ऑनलाइन फार्म में यदि कोई त्रुटि हो जाती है तो आवेदक को पांच बार उसे सही करने का मौका मिलेगा। अगर तब भी गलती रह जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब जनगणना कर्मी घर पहुंंचेंगे, तो उनके जरिए वह जानकारी सही कराई जा सकेगी। जो लोग खुद से फार्म नहीं भर पाएंगे, उनकी प्रक्रिया जनगणना कर्मी पूरी कराएंगे।

00000

जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

- जो जहां है, जिस शहर में रह रहा होगा, उसकी गणना वहीं होगी।

-परिवार के मुखिया को ही फार्म भरना है, प्रत्येक सदस्य को नहीं।

-स्वगणना 21 मई तक चलेगी।

-22 मई से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर सत्यापन व अन्य प्रक्रिया पूरी करेंगे।

- फरवरी 2027 में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा।

0

आठवें दिन 9500 लोगों ने की स्वगणना
पूरे जिले में स्वगणना अभियान के आठवें दिन बृहस्पतिवार को 9,500 लोगों ने स्वगणना पूरी की। अब इनका सत्यापन जनगणना कर्मी 22 मई से घर पहुंचकर करेंगे। वहीं ,विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में 204 लोगों की स्वगणना की गई। इसमें कर्मचारी व आने वाले लोग शामिल रहे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट व विभिन्न विभागों में स्व-गणना की गई। बता दें कि स्वगणना अभियान के शुरूआत में इसकी रफ्तार काफी धीमी रही,लेकिन इस बीच अब रफ्तार में तेजी आई है। फिर भी और तेज रफ्तार की जरूरत है। ताकि निर्धारित समय तक अधिकतम स्वगणना का काम पूरा हो जाए। इससे जनगणना कर्मियों को सत्यापन के दौरान दिक्कतें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें