फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटरिंग खोलते ही भरभरा कर गिरा पीएम आवास का छत

विज्ञापन
सटरिंग खोलते ही भरभरा कर गिरा पीएम आवास का छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। विकास खंड दुदही के मैहरवा मुसहर बस्ती में बने प्रधानमंत्री आवास की सटरिंग खोलते ही शनिवार को छत भरभरा कर गिर गया। मजदूूरों ने तो भाग कर किसी तरह जान बचाई लेकिन आवास निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया।
विज्ञापन

मैहरवा मुसहर बस्ती निवासी राजकुमार पुत्र जगरनाथ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2017-2018 में आवास मिला है। लाभार्थी का आरोप है कि एक जिम्मेदार उसके आवास का निर्माण कार्य ठेके पर करवा रहे है। जिसमें निमार्ण कार्य में अनिमिययता बरती गई है। कम मात्रा में छड़ और सीमेंट का प्रयोग किया गया है। दो सप्ताह पहले छत लगाया गया था। शनिवार को सटरिंग खोलने के साथ ही छत भरभरा कर जमीन गिर गया। वहीं मजदूर भाग कर अपनी जान बचाए। समाज सेवी मनोज कुंदन, रमाकांत जायसवाल, वार्ड सदस्य रिंकी देवी, गुलाब चंद खरवार ने डीएम से इसकी शिकायत की है। बीडीओ विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वह खुद सटरिंग करवाएंगे। वैसे मामले की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें