फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिलनगर में हुआ चनऊ समाज का सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चनऊ समाज से एकजुटता का आह्वान
विज्ञापन

राजनीतिक अधिकार के लिए एक मंच पर आने की अपील

फाजिलनगर। मेन बाजार स्थित मैरिज हाल में रविवार को अखिल भारतीय चनऊ महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें चनऊ समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की गई।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि अपने अधिकार को पाने के लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर एक मंच पर आना होगा। रामइकबाल राय क्रांति ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने चनऊ समाज के लोगों को छलने का कार्य किया है। उन्होंने राजनीतिक अधिकार के लिए समाज के लोगों को एक मंच पर आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर अनिरुद्ध प्रसाद ने कहा कि जाति से कोई बड़ा नहीं होता। यह बुद्ध की धरती है। यहां इंसान बनने की आवश्यकता है। इस दौरान केदार सिंह, व्यास सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. एके राय, कृपाशंकर सिंह, रामधार सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, दिनेश सिंह, राजकुमार सिंह, शिवनरायन सिंह, दिनेश सिंह, अरुण कुमार, राजू कुमार, रणधीर सिंह मुन्ना, नरेंद्र सिंह, बीके सिंह, विजय पाल सिंह, अवधेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, कैलाश सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र, प्रदीप, संतोष, मुन्ना सिंह, दिनेश सिंह, ओमप्रकाश उर्फ उमा सिंह, रामसेवक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें