फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुबेरस्थान बिजली घर का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर खराब, 70 गांवों की आपूर्ति बंद
विज्ञापन

कुबेरस्थान बिजली घर में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से जुड़े हैं सिकटा व पिपरा जटामपुर फीडर

कुबेरस्थान। कुबेरस्थान बिजली घर में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में शनिवार से आई खराबी के कारण क्षेत्र के सिकटा व पिपरा जटामपुर फीडर समेत 70 गांवों की आपूर्ति ठप है। विभागीय अभियंता खराबी को ठीक करने के लिए रविवार शाम तक लगे रहे, लेकिन ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान में 33/11 केवी बिजली घर में दो पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से कुबेरस्थान फीडर की सप्लाई चलती है। जबकि दूसरे ट्रांसफार्मर से सिकटा व पिपरा जटामपुर फीडर की सप्लाई होती है। शनिवार को दिन करीब 12 बजे अचानक एक पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सिकटा व पिपरा जटामपुर फीडर के करीब 70 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण क्षेत्र के करीब आठ हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित हो गए हैं। विभागीय अभियंता ट्रांसफार्मर में आई खराबी के बाद से ही उसे ठीक करने में लगे हुए थे, लेकिन रविवार की शाम तक कड़ी परिश्रम के बाद भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया जा सका। एसडीओ खड्डा अश्विनी कुमार चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा का ध्यान रखते हुए ट्रांसफार्मर में आई खराबी को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। इसके लिए विभागीय टेस्टिंग टीम के इंजीनियरों से संपर्क किया जा रहा है। विकल्प के तौर पर देर शाम से तीन फीडरों को कुबेरस्थान के पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर से ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें