जांच टीम पहुंची, भागे अल्ट्रासाउंड संचालक
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। शुक्रवार को हाटा के प्रभारी एसडीएम ने टीम के साथ सीएचसी के आसपास संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच टीम को देख कई अल्ट्रासाउंड संचालक भाग निकले। इस कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची हुई है।
डीएम के निर्देश पर प्रभारी एसडीएम दिनेश कुमार और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलबी यादव अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने पहुंचे। इस दौरान मां अल्ट्रासाउंड सेंटर, शिखर अल्ट्रासाउंड और अनुज अल्ट्रासाउंड सेंटर मानक के अनुरूप पाए गए। इस दौरान स्टार अल्ट्रासाउंड और महक अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद रहे। प्रभारी एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि इन दोनों संचालकों को सूचना दे दी गई है। शाम तक रिपोर्ट नहीं दिखाते हैं, तो उनका अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया जाएगा।