कराटे में मेडल जीते खिलाड़ी हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में कराटे एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें बीते महीने बनारस में हुए ओपन स्टेट कराटा कंप्टीशन में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
महिला थाना की एसओ विभा पांडेय ने कहा कि हम सभी को आत्मरक्षा के तरीके सीखने चाहिए। कराटा हमें आत्मरक्षा की जानकारी देता है। इसके बाद हनुमान इंटर कॉलेज के शशि जायसवाल, जेडीएसए इंटरनेशनल स्कूल के अस्मिता राना, आदित्या तिवारी, आफरीन रब्बानी सेंट थ्रेसेस स्कूल के भाविका दूबे, दिव्यांश उपाध्याय, आर्य सिंह राना केएल इंटर कॉलेज के वेदांश श्रीवास्तव, सचिदानंद गिरी, प्राकृति आर्या, आकृति कुशवाहा, तासीर खान, उदित नारायण इंटर कॉलेज के मुस्कान सिंह, मिडॉस स्कूल के मोहम्मद साहिल फरीद, आक्सफोर्ड स्कूल के साहिल आफरीदी, सरस्वती शिशु मंदिर के अखंड प्रताप और हनुमान कराटे एसोसिएशन के मुदस्सीर अंसारी को पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, प्रबंधक मनोज शास्वत, पीयूष साहू, मनोज श्रीवास्तव, मानस केसरी, अभिषेक मिश्र, जयप्रकाश मौर्या, अरुण कुमार, रितेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।