फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साफ सफाई से दूर होती हैं बीमारियां’

Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वच्छता की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को अपने आप पास साफ सफाई करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


हाटा विधायक पवन केडिया ने कहा कि लोगों को होने वाली अधिकतर जानलेवा बीमारियां गंदगी के वजह से ही होती है। इससे बचने के लिए लोगों को अपने घरों के आस पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। इसके बाद एआरटीओ संदीप कुमार पंकज, पीटीओ राजकुमार आदि ने वृहद सफाई अभियान चलाकर कार्यालय परिसर में साफ सफाई की, और कार्यालय में मौजूद लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान हर्षवर्धन राज, हृदेश, कौशल सिंह, सुनील श्रीवास्तव, आरपी सिंह, मुख्तार अहमद, राजकुुमार पाल, अफजल अंसारी, सुरेंद्र, राजू सिंह, हामीद अंसारी, रामसूरत, रमेश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘स्वास्थ्य और स्वच्छता ही विकसित समाज का मानक’
गौरी श्रीराम। स्वच्छता, शिक्षा और विकास तीनों का आपस में काफी घनिष्ठ संबंध है। विकसित समाज की पहचान का संकेतक समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता का स्तर है। किसी भी समाज, जहां के लोग गंदगी के बीच निवास करते हो और स्वास्थ्य के स्तर पर कमजोर हो, उन्हें विकसित या सभ्य नहीं कहा जा सकता। शिक्षा के साथ स्वच्छता पर भी ध्यान देना जरूरी है।

ये बातें कृषि विज्ञान केंद्र सेवरही के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अशोक राय ने कहीं। वे सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दुदही ब्लाक के गांव रकबा दुलमापट्टी के भगवानपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

मृदा वैज्ञानिक डॉ. टीएन राय ने कहा कि हमें गंदगी और खुले में शौच के खिलाफ लड़ाई लड़नी है, पुरानी आदतों को बदलना है और स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना ही हम सभी का उद्देश्य है। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है, समाज में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है। संचालन अंजली साहू ने की। इसके पूर्व वैज्ञानिक, शिक्षकों व छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान धनंजय मिश्र, नन्हे प्रसाद, बृजेश सिंह, प्रियंका राजपूत, अनिता कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह, राजनंदिनी, काजल, बबिता, नीरज, संजीत, मनीषा, रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें