फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी चौक पर झाड़ू लगाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कसया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को नगर के गांधी चौक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मोर्चा की पदाधिकारियों ने गांधी चौक के आसपास सफाई की। गांधी प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण भी किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का अभियान चला रहे हैं। इसकी सफलता के लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को भी आगे आने की जरूरत है। स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाने में हम सबकी सहभागिता होनी चाहिए। मोर्चा की तरफ से गांधी चौक के अलावा कसाड़ा चौक व तहसील परिसर में भी सफाई की गई। इस मौके पर जिला मंत्री राखी यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रियंका यादव, भारती जायसवाल, रीता शर्मा, शैल गुप्ता, माला जायसवाल, भारती जायसवाल, महामंत्री रूपम सिंह, डॉ. सीमा गुप्ता, वंदना ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें