फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज कैंपस में छात्रनेता कर रहे संपर्क, चाय पर भी हो रही चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। किसी भी कॉलेज में अभी अधिकारिक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजनीति की पाठशाला कहे जाने वाले छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस वर्ष होने वाले चुनाव में प्रत्याशी अभी से छात्रों को रिझाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छात्रनेता कॉलेज कैंपस और कोचिंग सेंटर में जाकर छात्रों को अपनी बात बता रहे हैं। छात्र संघ चुनाव बहाली के बाद लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत इस बार भी चुनाव होना है। इसके लिए प्रत्याशी चुनाव अधिकारी से नियमों की पूरी जानकारी भी ले रहे हैं। सोशल मीडिया भी इनके प्रचार-प्रसार का माध्यम बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज फाजिलनगर, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर, किसान पीजी कॉलेज सेवरही और उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना में छात्रसंघ चुनाव होना है। इसके लिए छात्रनेता पूरी ताकत के साथ अभी से जुट गए हैं। त्योहारों पर बधाई देने के साथ बैनर, पोस्टर, हैंडबिल से छात्र-छात्राओं को मतदान करने की अपील कर रहे हैं। कॉलेज कैंपस के भीतर छात्रों को रिझाने का प्रयास जारी है। अपने-अपने हैंडबिल व पंपलेट के माध्यम से छात्रों से संपर्क साध रहे हैं। लिहाजा इस बार के छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों को जहां एक ओर लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार चुनाव में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करनी है, वहीं दूसरी ओर प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया को भी छात्रनेताओं ने जरिया बना लिया है। इसके जरिए वह कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से सीधे संपर्क कर अपने उद्देश्यों से अवगत करा रहे हैं। चाय की दुकानों पर भी इसकी चर्चा होने लगी है।
इधर, चुनाव को लेकर छात्र संगठन एबीवीपी, एनएसयूआई व समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसके लिए छात्रनेता अपने-अपने पदाधिकारियों से संपर्क कर अपनी दावेदारी मजबूत होने की बात कह टिकट की मांग कर रहे हैं। बहरहाल, जिले के किसी भी कॉलेज में चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन छात्रनेता अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें