फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे राज्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पुरानी पेंशन नीति बहाल करने सहित दस मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है। इसी सिलसिले में संगठन ने 23 सितंबर को प्रदेश भर के ब्लॉक मुख्यालयों पर बैठक कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के संबंध में पारदर्शिता अपनाने, कैशलेस सुविधा, कर्मचारियों का हेल्थ कार्ड बनवाने सहित कई मांगों को लेकर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का सरकार से समझौता हुआ था, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ। संगठन ने प्रदेश सरकार को छह माह का समय दिया था, लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति भी उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए जाने के कारण संगठन आंदोलन का मन बना चुका है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान चलाकर कर्मचारियों का हेल्थ कार्ड बनवाने, केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मचारियों को भत्ता देने, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर अभियान चलाकर भर्ती शुरू करने, पदोन्नति न हो पाने की स्थिति में कर्मचारियों को पदोन्नत वेतनमान देने सहित दस मांगों को लेकर 23 सितंबर की बैठक में व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने संगठन के सभी कर्मचारियों से इन बैठकों में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें