फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

Thu, 20 Mar 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पाॅक्सो एक्ट दिनेश कुमार की अदालत ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने थाना तरयासुजान के अंतर्गत आते एक गांव निवासी प्रेम कुमार को अपराध दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में थाना तरयासुजान में दर्ज केस में दोषी करार दिया है। थाना तरयासुजान के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि दिनांक 27 जून 2017 को दिन में करीब दो बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री जो कक्षा 8 की छात्रा है, भैंस को चारा खिलाने गई थी। वह चारा देने के लिए घर में घुसी ही थी कि प्रेम कुमार जिसकी आटा चक्की की दुकान सामने स्थित है चुपके से पीछे से घर में घुसकर नाबालिग को पकड़ लिया तथा दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

न्यायालय ने पीड़िता के बयान व अभियोजन पक्ष की तरफ प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेम कुमार पुत्र हरिहर चौहान को धारा 452 में दो वर्ष की कारावास 2000 रुपये अर्थ दंड व धारा 376 भारतीय दंड संहिता एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के आरोप में 20 वर्ष की सश्रम कारावास व 30000 रुपये अर्थ दंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें