कसया। इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ यूनियन की ओर से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कुशीनगर के 20 खिलाड़ियों अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग किया। 38 मेडल प्राप्त कर देश-प्रदेश सहित जिले सम्मान बढ़ाया है
22 से 24 अगस्त तक आयोजित चैंपियनशिप में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के 20 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में भाग लिया। बालिका वर्ग में संजना श्रीवास्तव, बिंदू गुप्ता, श्वेता वर्मा और मनीषा कुशवाहा ने स्वर्ण पदक जीता है। बालक वर्ग में अजीत चौहान, सोनू चौहान, कौस्तुभ पांडेय, आदित्य जायसवाल, शुभम यादव, अनमोल सिंह राजपूत, विभांश मिश्रा, गणेश शंकर पांडेय, धीरज गुप्ता, राजवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है।
बालिका वर्ग में आकांक्षा कुशवाहा व सृष्टि सिंह को रजत पदक मिला है। बालक वर्ग में धीरज यादव, रिषभ शर्मा, विकास मद्धेशिया ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन आयरलैंड के प्रेसिडेंट डॉन डाल्टन के सानिध्य में ताइक्वांडो से जुड़ी तकनीकियों का खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सचिव व कोच दीपक कुमार मद्धेशिया ने बताया कि प्रतिभागी देश आयरलैंड, आस्ट्रेलिया, इंडिया व बांग्लादेश रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, उपसचिव संतोष गुप्ता आदि ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।