कोरोना से दो की मौत, 203 संक्रमित
130 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
पहली बार दो हजार से ऊपर पहुंची एक्टिव केस की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 203 नए लोग इससे संक्रमित मिले। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14337 हो गई है। राहत की बात यह है कि रविवार को भी 130 मरीज ठीक हुए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 4496 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया। जबकि 3175 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2972 निगेटिव और 203 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, पडरौना से सात, सुकरौली से 19, सेवरही से 21, कुबेरस्थान से 18, तमकुही से 15, कसया से 11, फाजिलनगर से छह, खड्डा से 24, हाटा से सात, नेबुआ नौरंगिया से छह, मोतीचक से तीन, रामकोला से नौ, कप्तानगंज से 10, दुदही से 12 और अन्य क्षेत्रों से 34 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 5,05,999 लोगों की जांच में 14,337 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें दो मरीजों की रविवार को मौत हो गई, जबकि 203 संक्रमित मिले। 130 मरीज ठीक हुए। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2008 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.83 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 85.33 प्रतिशत और मृत्युदर 0.66 प्रतिशत हो गई है।