फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63वें परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब

Thu, 06 Dec 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
पडरौना में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। देश के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 63वां परिनिर्वाण दिवस बृहस्पतिवार को जिले भर में मनाया गया। पडरौना में विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और कार्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पडरौना नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने भी अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने पर जोर दिया। नगर मंत्री विशाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने ताउम्र संघर्ष करके समाज के शोषित, पिछड़े और उपेक्षित लोगों के जीवन का मार्ग प्रशस्त किया। कार्तिक सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अमित राव, प्रांजल यादव, शिवम प्रताप सिंह, अंकित सिंह, सोनू राज कुशवाहा, अजीत गोंड, विशाल यादव, आशुतोष गुप्त, किशन कुशवाहा, शुभम वर्मा, अशोक कुुमार, अमित वर्मा, चंदन गोंड, किशन मद्धेशिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव की अगुवाई में रवि यादव, राधेश्याम कुशवाहा, सीताराम मौर्य, विजय गौतम, दलसिंगार कुशवाहा, दिलीप गौंड़, मुकेश निषाद, राकेश गुप्ता, हृदयानंद सहित काफी संख्या में लोग बृहस्पतिवार की सुबह नगर के कठकुइयां मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इन लोगों ने राष्ट्र और समाजहित में बाबा साहेब के कार्यों को याद कर उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा की अगुवाई में रौनक अली देहाती, सज्जन गुप्ता, दिनेश चौधरी, रमेश मद्धेशिया, उदय प्रताप कुशवाहा, बेचू खां, अजय गुप्ता, दिनेश खरवार, निजामुद्दीन अंसारी, नरेंद्र भारती, दूधनाथ भारती, दिनेश प्रसाद सहित कई लोग आंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किए।हियुवा के मंडल प्रभारी व नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल ने भी आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके साथ परसौनी के प्रधान पप्पू मद्धेशिया, अरुण सिंह, विजय कौशिक, आद्या राय, दीनदयाल मद्धेशिया, दीपक जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूूद थे। बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज सुरेशचंद भारती ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा की। उनके साथ मंडल जोन इंचार्ज डॉ. चंद्रिका प्रसाद, मंडल प्रभारी असगर अली, मंडल प्रभारी रामध्यान प्रसाद, रितेश कुमार, अवधेश कुमार, ओमप्रकाश, अमित कुमार, राममिलन निगम, सुभाष भाष्कर आदि मौजूद थे। गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार लालबहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज सपही टड़वा में प्रधानाचार्य मुहम्मद इलियास अंसारी, शिक्षक अनिल सिंह कुशवाहा, हरिलाल यादव, ज्ञानेश्वर सिंह, रणजीत सिंह, मनीष राय, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि ने डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें