फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान में कृष्णा प्रथम, नीलू को दूसरा स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटवा बाजार। क्षेत्र के चंदन बरवा स्थित भगवान बुद्ध आदर्श इंटर कॉलेज में रविवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। पूर्व में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्द्धन किया गया।
मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा होने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इससे वे आगे चलकर बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कृष्णा चौधरी को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय स्थान हासिल करने वाली नीलू गौंड़ को एलईडी टीवी और तृतीय स्थान पर रहे विष्णु गौंड़ को साइकिल पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। इनके अलावा प्रतियोगिता में सम्मानजनक अंक पाने वाले कमलेश कुशवाहा, अजय दुबे, सुधाकर वर्मा समेत अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अजय कुशवाहा, अमर कुमार चौधरी, निवास कुशवाहा, संजय गोविंद राव, धर्मेंद्र यादव, जवाहर लाल प्रजापति, विनय राव, जोखन, कपिल देव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें