फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्चार्ज बढ़ने से गंडक की कटान तेज, बढ़ा खतरा

Wed, 12 Sep 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
flood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तमकुहीरोड। करीब एक सप्ताह शांत रहने के बाद गंडक ने भी कटान तेज कर दी है। गंडक के जलस्तर में वृद्धि देख अहिरौलीदान के ग्रामीण सहम गए है। बाल्मीकिनगर बैराज से गंडक में लगभग एक लाख पैसठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे कचहरी टोला और खैरखूटा में खतरा बढ़ गया है। एसडीएम ने मंगलवार की रात में गांव में कराए जा रहे बचाव कार्य का जायजा भी लिया और अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन


गंडक की कटान से अब तक अहिरौलीदान गांव के सर्वाधिक प्रभावित लोग कचहरी टोला और खैरखूटा टोले के लोग हुए है। 150 से अधिक परिवार प्रभावित होकर परेशानी झेल रहे है। एक सप्ताह तक कटान की गति सुस्त होने से गांव के लोग खुशी मना रहे थे। सोमवार को बाल्मीकिनगर बैराज से पानी का डिस्चार्ज भी घटकर 85 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था, लेकिन अचानक मंगलवार की शाम गंडक नदी में एक लाख पैसठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया।

इसकी सूचना मिलते ही तमकुहीराज के एसडीएम प्रमोद कुमार रात में ही गांव में पहुंच गए और रात्रि में हो रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। संभावित खतरे के प्रति अभियंताओं को आगाह करते हुए बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।मंगलवार को छोड़े गये पानी का असर क्षेत्र में बुधवार से दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


खैरखूटा व कचहरीटोला में एक बार फिर से कटान का खतरा बढ़ गया है।यही नहीं खैरखुटा में पूर्व प्रधान मजिस्टर पासवान के घर तक नदी पहुंच चुका है। इसी गांव के रामपूजन, भगवान, बेलाश, उमेश, विरेश आदि के घरों पर भी नदी का दबाव बढ़ने लगा है। यही हाल कचहरीटोला का भी है, जहां गंडक का जलस्तर बढ़ने लोगो में बेचैनी बढ़ गई है।

गांव के विक्रमा, सत्येंद्र, विनोद, रामेश्वर, सूर्यदेव, गोरख आदि कहना है कि यदि डिस्चार्ज का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो दो दर्जन से अधिक पक्के मकानों पर खतरा बढ़ सकता है। वैसे बाढ़ खंड संभावित खतरे को देखते हुए पूरी मुस्तैदी से बचाव कार्य में जुटा हुआ है। एक्सईएन भरतराम ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभी फिलहाल कोई विशेष खतरा नहीं है।

एसडीएम ने छोटी गंडक की कटान का लिया जायजा
कप्तानगंज। छोटी गंडक से साहबगंज के पास स्थित शिव मंदिर और पुल के पास हो रही कटान से लोग सहम गए है। बुधवार को एसडीएम विपिन कुमार और हियुवा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कटान की स्थिति देखी। एसडीएम ने कटान समस्या को दूर कराने का भरोसा दिया।

महराजगंज से देवरिया को गुजरने वाली छोटी गंडक कप्तानगंज तहसील के ग्राम सभा रामपुर बगहा के टोला साहबगंज से सट कर बहती है। जिससे गंडक से सटे शिव मंदिर और कप्तानगंज पड़रौना सड़क पर बने पुल के एक पिलर पर कटान की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम को दी।

बुधवार को एसडीएम विपिन कुमार और हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना मौके पर पहुंचे गए और समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह, बच्चा सिंह, दिलीप पांडेय, अशोक पांडेय, अशोक शर्मा, आशुतोष मिश्रा, भगेलू गुप्ता, रुन्नु ओझा, भजुराम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें