पडरौना। पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को पडरौना नगर में जनजागरण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगरपालिका परिषद पडरौना से शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद सुभाष चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद जलकल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पॉलिथीन के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
नगरपालिका के कर्मचारियों ने शाम चार बजे से कार्यालय से जनजागरण यात्रा निकाली। यह यात्रा धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड सहित प्रमुख मार्गों पर भ्रमण के बाद सुभाष चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। जलकल परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगरपालिका चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। ईओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि पॉलिथीन की बजाए कपड़े या जूट के झोले का इस्तेमाल करना ज्यादा उचित है। इस दौरान सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, धनंजय सिंह, अरुण कुमार, राजकुमार यादव, सतीश लाल, अमरनाथ शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, राधाकृष्ण सोनी, मनीष जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।