फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम, एएसपी सहित कई अफसर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दशहवां के धोबीघटवा टोला में काश्तकारी की जमीन में बने पुराने मंदिर को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष के लोगों में रविवार की शाम विवाद हो गया। दोनों पक्षों में तनाव की सूचना पर एसडीएम, एएसपी, सीओ और एसओ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

दशहवां गांव के धोबीघटवा स्थित वह जमीन धोकरहां निवासी नंदकिशोर के नाम से है, जो वर्षों पहले से खाली है। वहां कुछ पेड़ भी लगे हुए हैं। उसी जमीन में एक अर्द्धनिर्मित मंदिर है, जिसको लेकर गांववालों का कहना था कि यह जमीन मंदिर की है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर गांव के लोग मंदिर की सफाई करने लगे। तब तक काश्तकार को पता चल गया और मौके पर अपने घरवालों के साथ पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोगों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बरवा पट्टी थाने के एसओ शाह मोहम्मद ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख एसडीएम तमकुहीराज गुलाब चंद, एएसपी हरि गोविंद, सीओ नवीन कुमार ने पहुंचकर दोनों पक्षों की बातों को सुना तथा जमीन से संबंधित अभिलेखों को भी देखा। एसडीएम गुलाब चंद ने कहा कि इस जमीन पर मंदिर से संबंधित कोई काम नहीं होगा। जिसकी जमीन है उसकी इच्छा पर निर्भर करता है। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें