फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला विधानसभा क्षेत्र के मथौली बाजार में होगी जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा की तैयारी पूरी
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे किसान इंटर कॉलेज मथौली बाजार में पहुंचेंगे राहुल गांधी
बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और पार्किंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल
अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी जनसभा बृहस्पतिवार को रामकोला विधानसभा क्षेत्र के मथौली बाजार में होगी। राहुल गांधी यहां हेलिकॉप्टर से आएंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे दिन तैयारी चलती रही। बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पार्किंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के लोग भी जुटे रहे। इस जनसभा में भीड़ जुटाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बुधवार को जिम्मेदारी बांटी गई।
कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मथौली बाजार में आ रहे हैं। किसान इंटर कॉलेज मथौली बाजार में आयोजित जनसभा में वह दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे। जनसभा के लिए मंच के बगल में बने हेलिपैड पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हेलिकॉप्टर उतारा गया। पायलट ने यहां सफलता पूर्वक हेलिकॉप्टर उतारा।
विज्ञापन

मंच के सामने बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग का काम पूरे दिन चलता रहा। यातायात व्यवस्था से जुड़े अफसर रूट डायवर्जन की योजना बनाने में मशगूल रहे। एसपीजी की टीम के अलावा एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ रामदास प्रसाद, एसओ राहुल सिंह ने तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज मथौली महेंद्र यादव, कांग्रेस नेता राधेश्याम पासवान, गोरखनाथ साहनी, रामप्रीत साहनी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजबंशी सिंह, उग्रसेन साहनी, सरफराज, लल्लन सिंह, अब्दुल नईम, धर्मेंद्र, धर्मवीर मद्देशिया सहित कई लोग व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन


महिला मोर्चा ने राहुल की जनसभा के लिए बैठक की
फोटो के साथ
पडरौना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मथौली बाजार में चुनावी जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए महिला मोर्चा ने नेबुआ बाजार में महिलाओं के साथ बैठक की। इस बैठक में अधिक से अधिक महिलाओं से जनसभा में चलने की अपील की गई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार समाज के हर वर्ग की हिमायती है। उसकी खूबियां बताने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मथौली बाजार में आ रहे हैं।
इस बैठक में चंदा शर्मा, प्रीती राय, सरोज देवी, खुशबुन नेशा, इसरावती, श्रीमती देवी, गुलाबी देवी, कलावती, उमा विश्वकर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें