फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का पॉलिथीन के प्रयोग के खिलाफ छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानदारों से वसूूला 35 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन

नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की टीम ने की पॉलिथीन मिलने पर कार्रवाई
फोटो के साथ
कसया। डीएम के आदेश पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर रविवार को प्रशासन की ओर से फिर अभियान चलाकर जांच की गई। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापा मारकर पॉलिथीन का प्रयोग करते दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला और पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी व ईओ प्रेमशंकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने दोपहर बाद नगर के कई प्रतिष्ठानों में छापा मारकर दो दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़ा है। इनमें वार्ड 27 दीनदयाल नगर, सपहां मार्ग प्रकाश ट्रेडर्स के वहां सात किलो पांच सौ ग्राम गिलास, पत्तल, दोना, पॉलिथीन बैग जब्त कर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा वार्ड 13 में संचालित हरिकिशुन की दुकान से दो किलो तीन सौ ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। ईओ ने बताया कि इसके अलावा नगर के कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग के खिलाफ छापेमारी कर कड़ी हिदायत दी गई। इस मौके पर श्रवण तिवारी, ब्रजेश गौतम, उग्रसेन, संजय, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, मारकंडेय मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें