फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचार केंद्र में पहुंचा तेंदुआ, ऑपरेटर और परिवार के लोग सहमे

विज्ञापन
leopard
विज्ञापन

विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। जनपद की सीमा से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकला तेंदुआ खड्डा के दूरसंचार केंद्र में पहुंच गया। उसके आने की सूचना पर वहां रहने वाले ऑपरेटर और उनके परिवार के लोग सहम गए। उनके शोर मचाने पर तेंदुए ने उन्हें तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन वहां से एक पालतू बिल्ली को उठा ले गया।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल-2 के गोल चौक से सटे पुराने थाना भवन के समीप दूरसंचार केंद्र है, जिसमें बुधवार की रात्रि में यह तेंदुआ क्षतिग्रस्त बाउंड्री की तरफ से दाखिल हो गया। तेंदुए को देखकर परिसर में बने आवास में अपने परिवार के साथ रहने वाले दूरभाष केंद्र के ऑपरेटर कामेश्वर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग दुबक गए। उनके शोर मचाने के बाद तेंदुआ कामेश्वर श्रीवास्तव की पालतू बिल्ली पर हमलाकर उसे दबोच लिया और वापस वन क्षेत्र में लेकर प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

वन प्रमंडल-2 के सहायक वन संरक्षक आरके सिन्हा ने बताया कि सूचना पर वन कर्मचारियों की टीम भेजी गई थी। जंगल सटा होने के चलते जानवर चला गया था। इधर, खडडा क्षेत्र में ग्यारह दिनों से उत्पात मचा रहे तेंदुआ और उसके शावकों का भय अब भी लोगों में व्याप्त है।
विज्ञापन

हनुमानगंज गांव के मुन्ना राजभर ने बताया कि बुधवार की देर रात ट्रैक्टर से आ रहे थे कि इसी बीच पकड़ी-पड़रहवा मार्ग पर तेंदुआ सड़क पर खड़ा हो गया और कुछ देर तक वह खड़ा रहा। जब ट्रैक्टर के इंजन को तेज किया गया तो वह गन्ने के खेत में चला गया। उन्हें अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें